*3 जुलाई से 28 अगस्त तक अमरनाथ यात्रियों के लिए चलेगा विशाल भंडारा*
रामपुर(मिलक), श्री शिव गौरी सेवा मंडल ट्रस्ट, मिलक द्वारा श्री अमरनाथ जी की पावन यात्रा के लिए भंडारे की राशन सामग्री से लदे दो ट्रकों को शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना कर "हर-हर महादेव" एवं "बम-बम भोले" के जयकारों के बीच बाबा बर्फानी के पावन धाम के लिए रवाना किए गए इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवभक्तों एवं स्थानीय लोगों ने ट्रस्ट के सेवा कार्य की सराहना करते हुए यात्रा की सफलता एवं श्रद्धालुओं की सकुशल यात्रा की कामना की।
श्री शिव गौरी सेवा मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष अंकित कुमार जोशी ने बताया कि 03 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक बालटाल रोड, लाम्बर टोल प्लाजा, बनिहाल (जम्मू-कश्मीर) स्थित में अमरनाथ यात्रियों के लिए चौबीसों घंटे भंडारा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध देसी घी से तैयार भोजन, चाय-नाश्ता, गर्म जल, रात्रि विश्राम तथा आराम की उत्तम व्यवस्था की की जाएगी,
जिससे यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। भंडारे के लिए भेजी गई सामग्री में आटा, चावल, दाल, चीनी, चायपत्ती, शुद्ध देसी घी, खाद्य तेल, रिफाइंड, विभिन्न प्रकार के मसाले तथा अन्य आवश्यक राशन सामग्री शामिल है। यह सामग्री यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के लिए संचालित होने वाले विशाल भंडारे में उपयोग की जाएगी। ट्रस्ट द्वारा भोजन की शुद्धता, स्वच्छता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
इस अवसर पर श्री शिव गौरी सेवा मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष अंकित कुमार जोशी, कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा, उपाध्यक्ष एडवोकेट राकेश गंगवार, सचिव सुमित जोशी, सदस्य अशोक सैनी तथा सेवादार अमन, सोनू जोशी एवं शरद जोशी, विकास, कपिल, अमित कश्यप, अजय यादव सहित अनेक शिवभक्त एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।