विश्व पर्यावरण दिवस पर पत्रकारों ने रोपे पौधे, दिया हरियाली बढ़ाने का संदेश
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मिलक की अनूठी पहल, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
मिलक(विधान केसरी )
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मिलक के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं छायादार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटते हरित क्षेत्र मानव जीवन के लिए
गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण कर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। पत्रकारों ने लोगों से अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की अपील की।
पौधारोपण अभियान में वरिष्ठ पत्रकार विनोद श्रीवास्तव, चंकी पांडे, संजीव श्रीवास्तव, सत्यवीर सागर, चंद्रपाल मौर्य, संजीव गुप्ता, विकास वशिष्ठ, पंकज मौर्य, प्रखर वशिष्ठ, विनोद गंगवार,शाहबाज अहमद, इकरार अहमद, मोहम्मद शाकिर, विपिन तिवारी, धीरेन्द्र गंगवार,
कृपाल सिंह, इमरान, सर्वेश मौर्य, चांद मियां सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा हर वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
फोटो
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मिलक के पदाधिकारी एवं सदस्य।