नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Saturday, June 27, 2026 | June 27, 2026 Last Updated 2026-06-28T01:30:12Z
    Share
नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बदायूं। मेरा युवा भारत (MY Bharat), बदायूं द्वारा जनपद में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए

 प्रेरित करना रहा कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों एवं युवाओं ने नशा मुक्त भारत की शपथ ली तथा रैली जनसंपर्क एवं जागरूकता संदेशों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक है 

तथा युवा शक्ति के सहयोग से ही नशामुक्त एवं विकसित भारत का निर्माण संभव है मेरा युवा भारत बदायूं ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें 

यह अभियान युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close