जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा संयुक्त रुप से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, उझानी में किया गया वृक्षारोपण।
बदायूं । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र उझानी, जनपद बदायूँ में जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बदायूँ अंकिता शर्मा द्वारा वृक्षारोपण किया गया । वृक्षारोपण अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए कि जनपद के लिए निर्धारित वृक्षारोपण के लक्ष्य को हर हाल में समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए । केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और उचित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए । वृक्षारोपण के दौरान प्रभागीय वन अधिकारी निधि चौहान, थाना प्रभारी उझानी एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे। साथ ही साथ जनपद बदायूँ के समस्त थाना परिसर में वृक्षारोपण कराया जा रहा है तथा वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधारोपण कराए जाने के निर्देश दिए गए है।
*सोशल मीडिया सेल, जनपद बदायूँ*