राज्य कर विभाग खण्ड-5, बरेली द्वारा सभागार, कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी, फतेहगंज पश्चिमी, बरेली में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य शासन की मंशा के अनुरूप विभाग एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए एक पारदर्शी कर प्रणाली बनाना है, जिसमें राज्य कर विभाग के अधिकारीगण, व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण, अधिवक्ता बंधु तथा सम्मानित व्यापारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक कुमार सिंह, उपायुक्त राज्य कर खण्ड-5, बरेली द्वारा की गयी। विभाग की तरफ से गौरव सिंह, सहायक आयुक्त, खण्ड-5, बरेली तथा श्री सुनील कुमार, राज्य कर अधिकारी खण्ड-5, बरेली उपस्थित रहे।
दीपक कुमार सिंह, उपायुक्त राज्य कर खण्ड-5, बरेली ने GST-2.0 सुधारों पर प्रकाश डाला। गौरव सिंह, सहायक आयुक्त, खण्ड-5, बरेली द्वारा विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन बेस बढ़ाने हेतु सरकार द्वारा किये गये प्रयासों से अवगत कराया
गया, जिसमें जी०एस०टी० पंजीकरण हेतु आयी नयी व्यवस्था 14A के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त ई-वे बिल में होने वाले परिवर्तन, समय से रिटर्न दाखिल करने के लाभ, कम्पोजिशन व्यापारियों, सर्विस सेक्टर के व्यापारियों इत्यादि को आई०टी०सी० तथा इनवाइसिंग के बारे में विस्तार से बताया गया।
उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारी कैलाश शर्मा द्वारा विभाग द्वारा आयोजित किये गये इस संवाद कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए व्यापारियों को इसके लाभ के बारे में बताया गया एवं व्यापारियों की समस्याओं एवं महत्वपूर्ण सुझाव
कार्यक्रम के समक्ष रखे गये। कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारी गोविन्द गुप्ता द्वारा भी अपनी बातें रखी गयीं।
इसके अतिरिक्त अधिवक्ता संघ की तरफ से जीएसटी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भूपेन्द्र सिंह, आयुष गुप्ता , नुक्ता प्रसाद मौर्य, हुमायूँ इत्यादि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सीए श्री अकरोज इत्यादि उपस्थित रहे।