बदायूं। 06मई।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत, बदायूं के तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर का आयोजन किया गया
कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया गया इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है उनके आदर्श हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं
उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया कार्यक्रम में रविन्द्र पाल सिंह ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके राष्ट्रप्रेम त्याग और सेवा की भावना से प्रेरणा लेकर हमें समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका
निभानी चाहिए इसके उपरांत शहीद भगत सिंह कोचिंग संस्थान के निदेशक अमित यादव ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन त्याग, राष्ट्रभक्ति और शिक्षा के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है आज के युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर अपने ज्ञान चरित्र
और कर्म के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना चाहिए
कार्यक्रम में राहुल यादव, सौरव सिंह, रोहित पटेल, अनेक युवा एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करते हुए राष्ट्र सेवा और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।