संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज
बदायूं। 6 जुलाई। दातागंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा के साथ अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचे, इसी उद्देश्य के साथ प्रशासन निरंतर कार्यरत है। इस अवसर पर बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, मुख्य विकस अधिकारी एवं समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।