*बिलासपुर/रामपुर।* समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बिलासपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। लाल टोपी और हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर निकले सपा नेताओं ने सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। कार्यालय पर एकत्र होकर ज़ुलूस की शक्ल में सपाई तहसील मुख्यालय पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया
प्रदर्शन का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष *प्रमोद गंगवार* ने किया। कार्यकर्ताओं ने "अब्दुल्लाह आज़म खां साहब को रिहा करो" और "मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को निशाना बनाना बंद करो" के नारे लगाए। साथ ही अधिवक्ताओं के उत्पीड़न और किसानों की समस्याओं को लेकर भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई।
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर और लाल-हरे रंग के पोस्टर लिए हुए थे। एक पोस्टर पर लिखा था "मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को निशाना बनाना बंद करो" तो दूसरे पर "अब्दुल्लाह आज़म खां साहब को रिहा करो"।
ज्ञापन के माध्यम से सपा नेताओं ने राष्ट्रपति से मांग की कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर लगाम लगाई जाए। साथ ही किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाए, सरकारी स्कूल-अस्पतालों की हालत सुधारी जाए और गरीबों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाए।
प्रमोद गंगवार ने कहा कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। आज़म खां पर फर्जी मुकदमे लगाकर जेल में बंद किया गया है और जौहर विश्वविद्यालय को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस अबसर पर जिला उपाध्यक्ष आरिफ खान आरोमा, विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद गंगवार, पूर्व प्रत्याशी अमरजीत सिंह,मंत्री मलवाई, शिव कुमार गुप्ता,शाहज़ेब खान, संजीव यादव, मुकेश यादव, दिनेश सागर, सभासद मोहसिन खान, फैजान,हादी रज़ा खान, संजय यादव, फरमूद,ज़ोएब खान आदि थे