सहसवान में बड़ा हादसा: 11 हजार वोल्ट लाइन का तार टूटा, 4 भैंसों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान में बड़ा हादसा: 11 हजार वोल्ट लाइन का तार टूटा, 4 भैंसों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Friday, July 10, 2026 | July 10, 2026 Last Updated 2026-07-10T14:22:40Z
    Share
सहसवान में बड़ा हादसा: 11 हजार वोल्ट लाइन का तार टूटा, 4 भैंसों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

*सहसवान, बदायूं*: थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम शुकुल्लापुर से सिरकी जाने वाले मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर के पास से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। 

उसी समय वहां से गुजर रही भैंसें हाईटेंशन तार की चपेट में आ गईं। करंट इतना तेज था कि कृपाल पुत्र सिपटृर सिंह की दो भैंस और राजकुमार पुत्र सिपटृर सिंह की दो भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। 
एक साथ चार भैंसों की मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। भैंसों की मौत होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। पशुपालक परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। भैंसें ही उनके जीवनयापन का मुख्य सहारा थीं। 


घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तारों और खंभों की कई बार शिकायत की गई, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। इसी लापरवाही की वजह से आज चार बेजुबानों की जान चली गई।   

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों के लिए बिजली विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है। 
फिलहाल गांव में मातम का माहौल है और पीड़ित परिवार सदमे में हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close