लगातार बारिश के बीच मकान का लेंटर गिरा मलबे मे दबकर महिला की मौत।
संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर पीपरी में दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से मकान की छत गिर गई। कमरे में सो रही महिला की मलवे में दबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव निवासी गुड्डो देवी गुरुवार की रात अपने कमरे में सो रही थी
और उसका पूरा परिवार बरामदे में सो रहा था। रात करीब एक बजे कमरे की छत पर लगे लोहे के गाटर टूट गए, और छत का मलवा उसके ऊपर गिर गया। धमाके के आवाज सुनकर
परिजन एवं पड़ोसियों में जाग हो गई। आनन फानन में परिजन मलवे से उसको निकालने के बाद अस्पताल लेकर गए।