यूपी में रविवार देर रात 18 PCS अफसरों के तबादले कर दिए। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत कई के SDM बदले गए हैं, जबकि कुछ अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है
संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज
लखनऊ। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कानपुर देहात की SDM सुरभि शर्मा को बागपत, गाजीपुर के SDM पुष्पेंद्र पटेल को अंबेडकर नगर और उन्नाव के SDM शुभम यादव को बुलंदशहर भेजा गया है। वाराणसी की SDM प्रतिभा मिश्रा को कानपुर देहात, मैनपुरी के SDM गोपाल
शर्मा को बरेली और रायबरेली के SDM मिथलेश कुमार तिवारी को मैनपुरी में तैनात किया गया है। हाथरस की SDM लवलीत कौर को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में OSD बनाया गया है, जबकि अमरोहा के SDM पुष्पनाथ चौधरी को उन्नाव भेजा गया है। यूपीडा में तैनात देवेंद्र प्रताप सिंह को झांसी का SDM बनाया गया है। इसके अलावा, उन्नाव की हसनगंज तहसील की SDM प्रज्ञा पांडेय को बाराबंकी, कौशांबी से अजेंद्र सिंह को उन्नाव, सीतापुर की मिश्रिख तहसील से अभिनव यादव को जालौन भेजा गया है। वहीं, आकांक्षा गौतम को सीतापुर से सोनभद्र और शिखा शुक्ला को सीतापुर से कानपुर नगर का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।
क्रमांक | अधिकारी का नाम | वर्तमान तैनाती | नवीन तैनाती
1 सुरभि शर्मा — SDM, कानपुर देहात → उपजिलाधिकारी, बागपत
2 पुष्पेंद्र पटेल — SDM, गाज़ीपुर → SDM, अंबेडकर नगर
3 शुभम यादव — उपजिलाधिकारी, उन्नाव → SDM, बुलंदशहर
4 प्रतिभा मिश्रा — SDM, वाराणसी → SDM, कानपुर देहात
5 गोपाल शर्मा — SDM, मैनपुरी → उपजिलाधिकारी, बरेली
6 मिथिलेश कुमार तिवारी — SDM, रायबरेली → SDM, मैनपुरी
7 लवलीत कौर — SDM, हाथरस → OSD, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
8 पुष्परनाथ चौधरी — SDM, अमरोहा → SDM, उन्नाव
9 वीर सिंह — सहायक नगर आयुक्त, अलीगढ़ → SDM, रायबरेली
10 अवधेश कुमार निगम — SDM, देवरिया → SDM, फिरोजाबाद
11 दीपिका मेहरा — उपजिलाधिकारी, मथुरा → SDM, शामली
12 सचिन राजपूत — SDM, आगरा → SDM, शामली
13 राम जनम यादव — SDM, बरेली → SDM, हरदोई
14 देवेंद्र प्रताप सिंह — उपजिलाधिकारी, यूपीडा (UPEIDA) → SDM, झांसी
15 प्रज्ञा पांडेय — SDM, उन्नाव → SDM, बाराबंकी
16 अजेंद्र सिंह — SDM, कौशाम्बी → SDM, उन्नाव
17 नरेंद्र कुमार गंगवार — उपजिलाधिकारी, आज़मगढ़ → SDM, आगरा
18 अभिनव यादव — SDM, मिश्रिख (सीतापुर) → SDM