सरौरी स्थित कल्पना मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, मंडल अध्यक्ष भाजपा रितेश चौहान ,चौकी इंचार्ज बगरैंन अखिल तोमर,मंडल महामंत्री भाजयुमो विपिन गुप्ता ,मंडल उपाध्यक्ष अनुजकांत मिश्रा,बीपैक्स सभापति अजय कुमार सिंह,रविलाल सिंह ,महेश गुप्ता सोमेश मिश्रा,वैभव अग्रवाल आलोक मिश्रा आदि लोगो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष भाजपा रितेश चौहान एवम चौकी इंचार्ज बगरैंन अखिल तोमर ने पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर एवं आसपास विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। विद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।
चौकी इंचार्ज ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनका संरक्षण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी देखभाल करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित संदेश भी प्रस्तुत किए और सभी उपस्थित लोगों से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।