माननीय उत्तर प्रदेश सरकार एवं संबंधित अधिकारियों से गांव की जनता का शिकायती पत्र

Notification

×

All labels

All Category

All labels

माननीय उत्तर प्रदेश सरकार एवं संबंधित अधिकारियों से गांव की जनता का शिकायती पत्र

Friday, July 10, 2026 | July 10, 2026 Last Updated 2026-07-11T02:35:28Z
    Share
माननीय उत्तर प्रदेश सरकार एवं संबंधित अधिकारियों से गांव की जनता का शिकायती पत्र
संपादक राहुल शर्मा क़ी रिपोर्ट बदायूं 

ग्राम चनी, तहसील बिल्सी, ब्लॉक बिसौली, जनपद बदायूं की मुख्य सड़क, जो सरकारी विद्यालय तक जाती है, अत्यंत जर्जर एवं गड्ढों से भरी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गंदगी एवं जलभराव बना रहता है, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों, शिक्षकों, ग्रामीणों एवं राहगीरों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, लंबे समय से सफाई न होने के कारण बीमारियां फैलने की भी आशंका बनी हुई है।

इस संबंध में सफाई कर्मी, ग्राम प्रधान तथा संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
अतः उत्तर प्रदेश सरकार एवं संबंधित विभागों से विनम्र

 अनुरोध है कि ग्राम चनी की इस मुख्य सड़क की तत्काल सफाई कराई जाए तथा सड़क का निर्माण अथवा मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कराया जाए, 

ताकि विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों, ग्रामीणों एवं सभी राहगीरों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
कृपया इस गंभीर समस्या का शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close