₹55000 नगद व दो मोबाइल छीने

Notification

×

All labels

All Category

All labels

₹55000 नगद व दो मोबाइल छीने

Sunday, July 19, 2026 | July 19, 2026 Last Updated 2026-07-19T14:32:47Z
    Share
*हाईवे पर युवक से हुई लूट*

₹55000 नगद व दो मोबाइल छीने

जनपद बरेली/थाना क्षेत्र फतेहगंज पूर्वी के ग्राम टिसुवा निवासी लकड़ी कारोबारी शहादत अली ने थाना फतेहगंज पूर्वी में तहरीर देकर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ उन्हें तमंचा दिखाकर उनकी मोटरसाइकिल को रोककर उनसे मारपीट कर नगदी एवं उनके दो मोबाइल लूटने का आरोप लगाया है।

 उन्होंने बताया कि भाई शुक्रवार की रात्रि लगभग 2:00 बजे अपने मित्र हरवीर के साथ हरदोई से टिसुवा के लिए मोटरसाइकिल से वापस आ रहे थे कि सभी फतेहगंज पूर्वी रास्ते में पेट्रोल पंप से लगभग 200 मीटर आगे 

पहुंचने पर एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए उनकी बाइक रोक ली और उनके साथ लूट की गई। जिसमें उनके 55000 रू व दो मोबाइल छीन लिए गए। लड़की ने बताया 

कि वह शनिवार की सुबह दोबारा घटनास्थल पर पहुंचा तो उसका एक मोबाइल टूटी हालत में घटना स्थल पर पड़ा हुआ मिला।

क्षेत्राधिकारी फरीदपुर ने बताया कि पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है प्रथम दृष्टिया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close