रामपुर को सीएम योगी की बड़ी सौगात 690 करोड़ की 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर को सीएम योगी की बड़ी सौगात 690 करोड़ की 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Wednesday, July 1, 2026 | July 01, 2026 Last Updated 2026-07-01T15:31:12Z
    Share
मुरादाबाद न्यूज़प्राइम
अमित कुमार जोशी

रामपुर को सीएम योगी की बड़ी सौगात 690 करोड़ की 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मिलक। मिलक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य की परियोजनाओं को मिली हरी झंडीआम जनमानस को बड़ी राहत-430.68 करोड़ के 75 कार्यों का लोकार्पण और 259.71 करोड़ के 27 कार्यों का हुआ शिलान्यास यूपी अब देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था; रामपुर से गुजरेगा % गोरखपुर-शामली इकोनॉमिक कॉरिडोर%, व्यापार को मिलेगी नई उड़ान मंगलवार को मुरादाबाद से रामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी 

आदित्यनाथ ने शाहबाद में आयोजित जनसभा में मिलक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 690.39 करोड़ रुपये की लागत वाली 102 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 430.68 करोड़ रुपये की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया, जबकि 259.71 करोड़ रुपये की 27 नई 

परियोजनाओं का शिलान्यास कर विकास की नई नींव रखी। मुख्यमंत्री ने पारदर्शी रोजगार, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के आंकड़ों को सामने रखते हुए रामपुर को नए उत्तर प्रदेश की प्रगति का चमकता हुआ केंद्र बताया। आस्था का सम्मान और सुरक्षित वातावरण

मुख्यमंत्री ने रामपुर की धरती

को भगवान महाकालेश्वर महादेव, ओम नागेश्वर महादेव, कोसी मंदिर और मां बाला सुंदरी जैसे आस्था केंद्रों से समृद्ध बताया। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या, काशी और महाकुंभ यूपी की नई पहचान बन चुके हैं और प्रदेश में सभी पर्व पूरी शांति और उल्लास के साथ मनाए जा रहे हैं। सरकार के लिए प्रदेश की सुरक्षा सर्वोपरि है। ओडीओपी से रामपुर के पारंपरिक उद्योगों को मिली संजीवनी युवाओं के उज्ज्वल

 भविष्य का जिक्र करते हुए सीएम ने बताया कि अब प्रदेश के युवाओं को उनकी योग्यता और मेहनत के आधार पर रोजगार के पारदर्शी अवसर मिल रहे हैं। वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस पहल ने रामपुर के पैचवर्क, जरी- जरदोजी और वायलिन उद्योग को अंधकार से निकालकर एक नया वैश्विक बाजार और नई पहचान उपलब्ध कराई है।

कृषि से लेकर इंफ्रास्ट्रक्कर तक... यूपी बना सिरमौर

प्रदेश को देश की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बताते हुए मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी आज खाद्यान्न, दुग्ध, चीनी और एथेनॉल उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए नया % गोरखपुर

शामली इकोनॉमिक कॉरिडोर% रामपुर से होकर गुजरेगा, जो पूर्वी यूपी को पश्चिमी यूपी और पानीपत से जोड़ेगा। इसके अलावा % प्रोजेक्ट अलंकार% से पुराने विद्यालयों का जीर्णोद्धार और ऑपरेशन गरिए बेसिक + नाया जा रहा

दर्शी राशन वितरण और मुफ्त इलाज की गारंटी गरीब कल्याण की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सीएम ने कहा कि आज ई-पॉस (द्र-कहस्) मशीनों के जरिए पारदर्शी तरीके से मुफ्त राशन का वितरण हो रहा है और उज्ज्वला योजना से हर घर तक गैस सिलेंडर पहुंच रहा है। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, वे अपने विधायक के माध्यम से प्रस्ताव भिजवाएं; मुख्यमंत्री राहत कोष से उन्हें गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए तत्काल पूरी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मंच से मेधावियों, लाभार्थियों और उद्यमियों का हुआ सम्मान जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से जिले की प्रतिभाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों और क्षेत्र के विकास में योगदान देने वाले प्रमुख उद्यमियों को सम्मानित किया। माध्यमिक शिक्षा विभाग की मेधावी सम्मान योजना के अंतर्गत इंटरमीडिएट की जिला टॉपर सेजल आर्य और हाईस्कूल की जिला टॉपर कनिका गंगवार को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से 21-21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कु. शारदा सिंह, अक्षत अग्रवाल और कु. भूमिका यादव को तकनीकी शिक्षा व सहयोग के लिए लैपटॉप वितरित किए, हा।

भाकियू महाशक्ति संगठन की बैठक संपन्न, डॉ. आसिफ बने तहसील सदर रामपुर अध्यक्ष

मिलक। भारतीय किसान यनियन महाशक्ति संगठन की एक महत्वपर्ण
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close