ऑटो को कार ने मारी टक्कर चालक घायल।
फतेहगंज पूर्वी।
लखनऊ हाईवे पर मंगलवार रात नौ बजे उचसिया मोंड के पास एक तेज रफ्तार कार ने आगे जा रहे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने के बाद ऑटो पलट गया जिसमें ऑटो चालक गंगाराम निवासी गिहार बस्ती फंस गया
इससे उसके गम्भीर चोटें आईं हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस द्वारा बरेली उपचार हेतु भिजवाया।जहाँ गंगाराम की हालत गंभीर बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक टक्कर मारने के बाद कार लेकर फरार हो गया।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया
कि स्थानीय लोगों ने बताया कि एक कार चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी जिसमे ऑटो चालक घायल हो गया है।एम्बुलेंस द्वारा बरेली उपचार हेतु भिजवाया है