भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने ग्लोरियस कॉलेज में किया पौधारोपण*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने ग्लोरियस कॉलेज में किया पौधारोपण*

Sunday, July 12, 2026 | July 12, 2026 Last Updated 2026-07-12T08:52:36Z
    Share
*भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने ग्लोरियस कॉलेज में किया पौधारोपण*

कार्यकर्ताओं से किया संवाद

संवाद सूत्र फतेहगंज पूर्वी - भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने शनिवार को क्षेत्र के ग्लोरियस कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ संवाद करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पूरन लाल लोधी ने कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया।इसके बाद बह आर एस एस के सुरेश चंद्र शर्मा के आवास पर पहुंचे।

कार्यक्रम में भाजपा नेता संजीव शर्मा, नगर पंचायत चेयरमैन संजय पाठक,राजीव शर्मा टीटू,मयंक त्रिवेदी,राममूर्ति गुप्ता,पंकज अग्रवाल,पवनराज मिश्रा एवं यशपाल सिंह रामू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close