भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार (फ्री ट्रेड डील का भाकियू चढूनी ने राष्ट्रीय आह्वान पर प्रदर्शन कर सात सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री को प्रेषित किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार (फ्री ट्रेड डील का भाकियू चढूनी ने राष्ट्रीय आह्वान पर प्रदर्शन कर सात सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री को प्रेषित किया

Wednesday, July 15, 2026 | July 15, 2026 Last Updated 2026-07-16T01:51:41Z
    Share
भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार (फ्री ट्रेड डील का भाकियू चढूनी ने राष्ट्रीय आह्वान पर प्रदर्शन कर सात सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री को प्रेषित किया 
बदायूं 15 जूलाई । भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने राष्ट्रीय आवाहन पर मालवीय आवास गृह पर जिला अध्यक्ष साहू के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया सदर तहसीलदार के लिए सात सूत्री ज्ञापन प्रधानमंत्री को जिलाधिकारी द्वारा सौपा गया।

धरने को संबोधित करते हुए यार्वेंद्र यादव ने कहा देश बचाओ मोर्चा, भारत की ओर से भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार (फ्री ट्रेड डील) समझौते की ओर आकर्षित करना चाहता हैं।
 हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि यह प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों, खेत मजदूरों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों, लघु उद्योगों तथा देश की खाद्य एवं आर्थिक संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा है। 
यह समझौता भारतीय कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और करोड़ों लोगों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। अतः यह समझौता किसानों का डेथ वारंट है, जो किसी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
देश बचाओ मोर्चा इस भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पूर्ण रूप से विरोध करता है। हमें यह ट्रेड डील किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है।
 भारत सरकार से स्पष्ट रूप से मांग करते हैं कि भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार (फ्री ट्रेड) समझौते को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए तथा देश के किसानों और आम जनता के हितों की रक्षा की जाए।

 यदि सरकार हमारी इस न्यायोचित मांग की अनदेखी करती है, तो देश बचाओ मोर्चा पुरे देशभर में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी। जिला महासचिव वीयीशु दास ने कहा 
 जनपद बदायूं विकासखंड उसावा ग्राम टिकरा में काफी लंबे समय से आंगनबाड़ी केंद्र बंद पड़ा है 

जिसको पुनः जांच कराकर शुरू कराया जाए व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ।इस अवसर पर महेंद्र पाल, भगवान दास, नूरुद्दीन, रजनेश उपाध्याय, शिवम शर्मा, रामवीर सिंह, नन्ने शर्मा,शिशपाल सागर, अशोक, मुंशी, वलवीर, मोर सिंह, धर्मेंद्र सिंह आर्य, जान मोहम्मद, आदि लोग मौजूद रहे। ‌
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close