अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Friday, July 24, 2026 | July 24, 2026 Last Updated 2026-07-24T11:29:13Z
    Share
*अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार
फतेहगंज पूर्वी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फतेहगंज पूर्वी । थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने गुरुवार को अवैध असलहा रखने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह तथा हेड कांस्टेबल इजहार खां थाना क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बाकरगंज नहर पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध असलहा लेकर मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक बल प्रयोग करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुख्तियार पुत्र दिलशेर, निवासी ग्राम बाकरगंज थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

बरामदगी के आधार पर थाना फतेहगंज पूर्वी में मु.अ.सं. 263/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close