सहसवान रेंज के ग्राम होतीपुर में रातों-रात नीम और जामुन के बागों का सफाया, ग्रामीणों में आक्रोश।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान रेंज के ग्राम होतीपुर में रातों-रात नीम और जामुन के बागों का सफाया, ग्रामीणों में आक्रोश।

Sunday, July 12, 2026 | July 12, 2026 Last Updated 2026-07-13T06:33:01Z
    Share
सहसवान रेंज के ग्राम होतीपुर में रातों-रात नीम और जामुन के बागों का सफाया, ग्रामीणों में आक्रोश।

संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज

 बदायूं। सहसवान वन रेंज के अंतर्गत ग्राम होतीपुर में कथित तौर पर रातों-रात नीम और जामुन के कई पेड़ों की अवैध कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, देर रात भारी संख्या में पेड़ों को काटकर लकड़ी को वाहनों के माध्यम से मौके से हटाया गया। सुबह जब लोगों ने बागों की स्थिति देखी तो बड़ी संख्या में पेड़ कटे मिले। उनका कहना है कि नीम और जामुन जैसे 


पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण पेड़ों की कटाई से क्षेत्र के हरित आवरण को नुकसान पहुंचा है।ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते प्रभावी निगरानी और कार्रवाई की जाती, तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने,

 अवैध कटान में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए नियमित गश्त और सख्त निगरानी की मांग की है।
सहसवान के रेंजर साहब को मौके-मौके पर (मौके की) सूचना भी दी जाती है, लेकिन वह साफ-साफ इनकार कर देते हैं, जिसकी रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।"
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close