मण्डलायुक्त बरेली एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र ने कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण।
संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगन्न
बदायूं। आगामी आषाढ़ अमावस्या गंगा स्नान पर्व एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मण्डलायुक्त बरेली एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र द्वारा कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
निरीक्षण के दौरान गंगा घाट, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन, कंट्रोल रूम एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन,
भीड़ नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।