पर्यावरण के प्रति रहें संवेदनशील: गोरखनाथ भट्ट ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पर्यावरण के प्रति रहें संवेदनशील: गोरखनाथ भट्ट ।

Saturday, July 4, 2026 | July 04, 2026 Last Updated 2026-07-05T02:50:02Z
    Share
पर्यावरण के प्रति रहें संवेदनशील: गोरखनाथ भट्ट ।
-------------------------
  संवाददाता नेत्रपाल सिंह 
-------------------------

बी एम बी एल जैन सेवा न्यास द्वारा कराई गई पर्यावरण प्रतियोगिता का परिणाम हुआ जारी।
 --------------
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में न्यास की अनूठी पहल,
अखिल भारतीय पर्यावरण प्रतियोगिता-2026 का परिणाम घोषित, 9,987 प्रतिभागियों ने लिया भाग।
बहजोई। बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय पर्यावरण प्रतियोगिता-2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन मुख्य विकास अधिकारी सम्भल गोरखनाथ भट्ट, उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता तथा बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल, बहजोई के प्रधानाचार्य राजीव कुमार गुप्ता के संयुक्त निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। परिणाम की घोषणा न्यास के सचिव नमन जैन ने की।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिप्रा सिंह, आगरा, द्वितीय स्थान दीपक सैनी, अलीगढ़ तथा तृतीय स्थान स्वाति जैन, बहजोई ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार के लिए किंजल प्रजापति काँठ, भव्य बंसल पिलखुआ, निखिल मिश्रा मुरादाबाद, दिनेश सुरेश भदाणे, पुणे को चयनित किया गया।


मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने कहा कि बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास समाजहित में निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है। पर्यावरण प्रतियोगिता जैसी पहल लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

प्रख्यात शिक्षाविद एवं पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग डॉ विशेष गुप्ता ने कहा बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है न्यास की टीम को साधुवाद।
न्यास के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार जैन ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता पिछले आठ वर्षों से अखिल भारतीय स्तर पर निरंतर आयोजित की जा रही है।

 उन्होंने कहा कि पुरस्कार केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान हैं, जबकि प्रतियोगिता में भाग लेने वाला प्रत्येक प्रतिभागी पर्यावरण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देता है। उन्होंने उन प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया जो इस बार पुरस्कार प्राप्त नहीं कर सके और कहा कि न्यास भविष्य में भी उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराता रहेगा।

डॉ. पवन कुमार जैन ने प्रतियोगिता के सफल एवं निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए मुख्य विकास अधिकारी सम्भल गोरखनाथ भट्ट, पूर्व अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता तथा प्रधानाचार्य राजीव कुमार गुप्ता सहित समस्त निर्णायक मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।
न्यास के सचिव नमन जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से 9,987 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने वाली न्यास की पूरी टीम एवं निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त करते हुए बताया 

कि प्रथम पुरस्कार ₹11,000, द्वितीय पुरस्कार ₹5,100, तृतीय पुरस्कार ₹2,100 तथा सांत्वना पुरस्कार ₹1,100 की सम्मान राशि विजेताओं के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की जाएगी।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय वित्त सचिव राहुल वार्ष्णेय, विपिन राघव, अतुल कुमार भोला, नागेश कुमार, कुश नंदन, मनोज वार्ष्णेय, नेत्रपाल सिंह, अक्षय राठौर आदि समाज के जागरूक व्यक्ति उपस्थित थे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close