शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के लाइव प्रसारण में शामिल हुए बिसौली विधायक,, बाटे कैशलेस चिकित्सा कार्ड
बिसौली - तहसील मुख्यालय बिसौली में बुधवार को " मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम" का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा शिक्षकों और रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे: विशिष्ट अतिथि: अमित पाठक निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख. अतिथि हरिओम पाराशरी क्षेत्रीय सदस्य, राहुल सिंह, सोनू मिश्रा. यूनियन अध्यक्ष: मधुकर उपाध्याय. मंत्री: अनुज शर्मा, अनुदेशक संगठन अध्यक्ष: गौरव शंखधार. मंत्री छत्रपाल सिंह. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद खंड शिक्षा अधिकारी बिसौली ने की. अर्चना वार्ष्णेय. नीति आनंद. साहू सावेद्र वार्ष्णेय. सचिन शर्मा. विजय यादव. सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे!
संचालन अनुज शर्मा द्वारा किया गया!
इस अवसर पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा कि शिक्षकों के कल्याण और डिजिटल सशक्तिकरण को समर्पित प्रदेश सरकार की यह योजना शिक्षा जगत में एक क्रांतिकारी कदम है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक साथियों और पदाधिकारियों ने भाग लिया।