फतेहगंज पूर्वी। बाजार कर वापस घर लौट रहे अधेड़ को अज्ञात वहान ने मारी टक्कर हुई दर्दनाक मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फतेहगंज पूर्वी। बाजार कर वापस घर लौट रहे अधेड़ को अज्ञात वहान ने मारी टक्कर हुई दर्दनाक मौत

Saturday, July 25, 2026 | July 25, 2026 Last Updated 2026-07-26T02:19:06Z
    Share
फतेहगंज पूर्वी। बाजार कर वापस घर लौट रहे अधेड़ को अज्ञात वहान ने मारी टक्कर हुई दर्दनाक मौत 
नगर के नेशनल हाईवे पर देर शाम नगर के समीपवर्ती गांव लाई खेड़ा निवासी 45 वर्षीय एक अधेड़ की अज्ञात वहान से टक्कर लगने से दर्दनाक मौत हो गई ।जानकारी के अनुसार बरेली सीतापुर हाईवे पर बाजार करके वापस जा रहा अधेड़ कन्हैया लाल पुत्र जोगराज निवासी लाई खेड़ा थाना कटरा शाहजहांपुर को तेज गति से जा रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए 

पुलिस द्वारा उन्हें एंबुलेंस से इलाज हेतु भेजा गया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हैयालाल फतेहगंज पूर्वी में घरेलू सामान की खरीद करने आए हुए थे सामान खरीद कर वह वापस अपने गांव जा रहे थे की दुर्घटना में उनकी मौत हो गई गांव वालों ने बताया उनके सिर्फ चार बेटियां हैं दो बेटियो की शादी हो चुकी है 

और दो पुत्री अभी घर पर हैं कन्हैया लाल की अचानक हुई मौत से उनके घर में महिलाओं का बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है पूरे गांव में जैसे ही यह खबर पहुंची गांव में मौत का सन्नाटा पसर गया थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन से एक व्यक्ति की मौत हो गई है शिकायती पत्र के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी वहीं अज्ञात वाहन की तलाश करने के लिए हाईवे पर लगे कैमरे को तलाशा जाएगा ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close