फतेहगंज पूर्वी में अवैध कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फतेहगंज पूर्वी में अवैध कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार*

Tuesday, July 21, 2026 | July 21, 2026 Last Updated 2026-07-22T02:39:08Z
    Share
*फतेहगंज पूर्वी में अवैध कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार*

फतेहगंज पूर्वी । थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब बनाने और बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लगभग 15 लीटर कच्ची शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 6:17 बजे सूचना मिली कि गिहार बस्ती क्षेत्र में एक महिला अवैध रूप से कच्ची शराब बना रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां एक महिला कच्ची शराब की निकासी करते हुए मिली।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम सदरिया पत्नी श्रीपाल, उम्र लगभग 58 वर्ष, निवासी मोहल्ला गिहार बस्ती, कस्बा एवं थाना फतेहगंज पूर्वी, जनपद बरेली बताया। पुलिस ने मौके से करीब 15 लीटर कच्ची शराब, लहन तथा शराब बनाने के उपकरण जैसे चूल्हा, सिलेंडर, पतीली, टीन के कनस्तर, पाइप, चिमनी और कांच की बोतलें बरामद कीं।
पुलिस ने बरामद शराब का नमूना सुरक्षित कर नियमानुसार सील कर दिया है। महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close