थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी/वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज
बदायूं । दिनांक 26.06.2026 को थाना इस्लामनगर पर पीड़िता की दादी प्रेमवती पत्नी प्यारेलाल की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 162/2026 धारा 75(1)(i)/351(3) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट बनाम गजेन्द्र व 01 अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
विवेचना के दौरान दिनांक 30.06.2026 को पीड़िता द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष धारा 183 बीएनएसएस के अंतर्गत दिए गए कथनों से दुष्कर्म की पुष्टि होना पाया गया।
पीड़िता के उक्त कथनों के आधार पर अभियोग में पूर्व में अंकित धारा 75(1) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट का लोप करते हुए धारा 70(2) बीएनएस एवं 5G/6 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई । घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ
अंकिता शर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 हृदेश कठेरिया के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी श्री आलोक सिद्धू के पर्यवेक्षण में घटना के अनावरण एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया ।
उक्त क्रम में थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.07.2026 को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी/वांछित अभियुक्त गजेन्द्र पुत्र ओमवीर निवासी ग्राम भवीपुर थाना
इस्लामनगर जनपद बदायूँ को ग्राम मियांपुर दियौरा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।