अवैध मिट्टी परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की प्रभावी कार्रवाईलिए

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अवैध मिट्टी परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की प्रभावी कार्रवाईलिए

Wednesday, July 22, 2026 | July 22, 2026 Last Updated 2026-07-23T02:12:02Z
    Share
अवैध मिट्टी परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की प्रभावी कार्रवाईलिए
--------------
 नेशनल 24 लाइव न्यूज़ संवाददाता नेत्रपाल सिंह
--------------------
जनपद संभल में जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज प्रातःकाल थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र में खनन विभाग द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बिना वैध अनुमति के मिट्टी का परिवहन करते हुए 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। संबंधित वाहनों को नियमानुसार थाना कुढ़फतेहगढ़ की अभिरक्षा में सीज कर दिया गया है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन एवं बिना अनुमति खनिज परिवहन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर

 कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जनपदवासियों से भी अपील की जाती है कि अवैध खनन अथवा अवैध खनिज परिवहन की सूचना तत्काल संबंधित विभाग अथवा प्रशासन को उपलब्ध कराएं, जिससे प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close