नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर कुशाग्र अपने माता-पिता का मान बढ़ाया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर कुशाग्र अपने माता-पिता का मान बढ़ाया

Saturday, July 18, 2026 | July 18, 2026 Last Updated 2026-07-19T01:40:58Z
    Share
नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर कुशाग्र अपने माता-पिता का मान बढ़ाया
क्षेत्र में बना खुशी का माहौल

जनपद बरेली /क्षेत्र फतेहगंज पूर्वी के ग्राम वरगवां निवासी श्रीकांत शर्मा के बेटे कुशाग्र शर्मा ने वर्ष 2026 में नीट की परीक्षा में 593 अंक लाकर ऑल इंडिया में 12424वीं रैंक प्राप्त की। जनरल कैटेगरी में उनकी 5001वीं रैंक आई।

 कुशाग्र शर्मा ने अपने जिले का नाम रोशन किया है। कुशाग्र शर्मा के पिता एक व्यवसायी हैं और उनकी माता पूर्व प्राथमिक विद्यालय सराय साधों जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर में सहायक अध्यापिका हैं। कुशाग्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने घर पर रह कर ही ऑनलाइन पढ़ाई करके नीट 

की परीक्षा में द्वितीय वर्ष में ही सफलता प्राप्त की , उन्होंने बताया कि उनकी मां ने न केवल उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया बल्कि उनका उत्साह भी बढ़ाया।इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपनी मम्मी- पापा एवं दादा- दादी को दिया।

 क्षेत्र के लोगों ने कुशाग्र के घर पहुंच कर उनको बधाईयां दी व मिठाई भी खिलाई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close