-------------------------
संवाददाता नेत्रपाल सिंह
-------------------------
सम्भल:
बहजोई महाविद्यालय, बहजोई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार ‘नेता जी’, सचिव नीरज कुमार ‘गोपी ऑयल मिल’, कोषाध्यक्ष उत्कर्ष वार्ष्णेय तथा सदस्य कपिल कुमार, रूपक वार्ष्णेय, धर्मेश कुमार एवं आयुष वार्ष्णेय द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता तथा महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा ही नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन के लिए प्राणवायु, स्वच्छ पर्यावरण तथा संतुलित जलवायु का आधार हैं। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान एवं प्रकृति के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेने के साथ हुआ।