मिलक। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को वेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंध समिति ने शील्ड व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत व सम्मानित किया।
प्रतियोगिता की निर्णायक समिति में सेवानिवृत्त अध्यापक दयाशंकर शर्मा और नित्यानंद शर्मा शामिल रहे। समिति ने परिणाम घोषित किया। जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 * प्रथम * अनन्त शर्मा कक्षा 7 केशव द्वितीय संध्या गोस्वामी कक्षा 8 केशव तृतीय सुरभि गंगवार कक्षा 7 माधव,
अनूप पांडे कक्षा 8 केशव सीनियर वर्ग कक्षा 9 से 12 प्रथम आराध्या शर्मा कक्षा 9 गोविंद द्वितीय नैना गंगवार कक्षा 11 माधव, रितिका गंगवार कक्षा 12 श्याम *तृतीय * देवांश पांडे कक्षा 11 गोविंद, वंश गंगवार कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह ने पुरस्कृत छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीतने की इच्छा हर छात्र-
छात्रा में जीवंत रहनी चाहिए। प्रतिस्पर्धा का संघर्ष छात्रों को सफलता के शिखर तक पहुंचाता है। उन्होंने सभी विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नरेंद्र गंगवार, अनुराग भूषण, कौशल उपाध्याय, ढाकन लाल, आशीष अग्रवाल, इंद्रपाल सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।