संवाददाता काशिफ अली खान
सहसवान: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस कर्मियों द्वारा बाइक सवार युवक से मारपीट की जा रही है। वायरल वीडियो सहसवान में विल्सनगंज बाजार स्थित मुन्नालाल हलवाई की दुकान के पास का बताया जा रहा
है। इसमें बाइक सवार युवक को वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने पहले गले में गमछा डाल कर गिरा दिया और उसके बाद उससे जमकर मारपीट की गई। कहा जा रहा है कि पुलिस ने युवक को थाने ले जाकर भी पिटाई की।
घटना के दौरान चौराहे पर काफी लोगों की भीड़ भी एकत्र दिखाई दे रही है। इस मामले में पीड़ित युवक की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने युवक का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया है।