लखनऊ हाइवे पर ट्रक की टक्कर से दो घायल ,तीसरे की उपचार के दौरान मौत।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

लखनऊ हाइवे पर ट्रक की टक्कर से दो घायल ,तीसरे की उपचार के दौरान मौत।

Monday, July 13, 2026 | July 13, 2026 Last Updated 2026-07-13T20:41:51Z
    Share
लखनऊ हाइवे पर ट्रक की टक्कर से दो घायल ,तीसरे की उपचार के दौरान मौत।

फतेहगंज पूर्वी।
लखनऊ हाईवे पर सोमवार दोपहर के समय खंजनपुर गांव की मोंड के सामने बरेली की तरफ से शाहजहांपुर की तरफ जा रहा एक ट्रक अचानक से अनियंत्रित होकर एनएचएआई की पिकअप से टकराता हुआ डिवाइडर पर चढ़ गया।

इस दौरान डिवाइडर पर कार्य कर रहे तीन मजदूर महबूब उम्र निवासी गांव सैदापुर, पप्पू निवासी गांव बेहटा, ओमवीर निवासी गांव रायपुर थाना मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस और साथी कर्मियों ने एम्बुलेंस


 द्वारा घायलों को उपचार हेतु बरेली भिजवाया।इस दौरान गम्भीर रुप से घायल महबूब उम्र43 वर्ष की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।वहीं एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक मौक़ा पाकर फरार हो गया।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close