11 हजार केवी लाइन के खंभे से उतरे करंट की चपेट में आई भैंस, मौत
संवाददाता प्रदीप यादव की रिपोर्ट सहसवान
बदायूं। सहसवान क्षेत्र के गांव डकारा पुख्ता में 11 हजार केवी विद्युत लाइन के खंभे से करंट उतरने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी पहुंचे और भैंस के शव की जांच की।
ग्रामीणों के अनुसार विद्युत खंभे से करंट उतरने के कारण हादसा हुआ। पशु चिकित्सकों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच की। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत व्यवस्था को लेकर चिंता का माहौल है और खंभे व लाइन की जांच कराकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई है।