सहसवान - नगर पालिका सड़कें हुईं तालाब में तब्दील

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान - नगर पालिका सड़कें हुईं तालाब में तब्दील

Monday, August 24, 2026 | August 24, 2026 Last Updated 2026-08-25T03:00:37Z
    Share
सहसवान - नगर पालिका सड़कें हुईं तालाब में तब्दील
आपको बता दें सहसवान नगर पालिका की बाल्मीकि बस्ती की सड़क काफी लंबे से क्षतिग्रस्त है और बरसात में जल मग्न हो जाती है। आक्रोश। 
सहसवान चौधरी मोहल्ला बाल्मीकि बस्ती में पठान टोले से बदायूं मेरठ राज्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क काफी लंबे समय से क्षतिग्रस्त है सड़क दोनों ओर से टूटी हुई है बाल्मीकि बस्ती के लोगों ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं उप जिलाधिकारी सहसवान से कई बार गुहार लगाई है 

सड़क निर्माण को लेकर लेकिन सड़क अभी तक ठीक नहीं हुई जिस कारण दोनों और लवा लव पानी भर जाने से बाल्मीकि बस्ती में रहने वालों का बुरा हाल हो जाता हे यहां से निकलने वाले गंदे पानी में होकर निकलने को मजबूर है सड़क टूटी होने के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है

 नाले नालियां चौक हो चुकी है जिस वजह से बस्तियों में पानी भर जाता है टूटी सड़क पर निकलने वाले चोटिल हो जाते हैं जिससे जनता की चिंता काफी बढ़ जाती हैं मोहल्ले वासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है की जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराकर नाले नालियों को साफ करवाने एवं मोहल्ले वासियों को निजात दिलाई जाए

  इसके अलावा अन्य जगह भी रास्ते तलाब से लबालब नजर आते हैं जैसे स्कूल को जाने वाले नौनिहाल एवं छात्र छात्रों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है मुख्य बात यह कि भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा के सामने सड़क तालाब बनी हुई है जिसके कारण संक्रामक रोग फैलने के आशंका जताई जा रही है जिम्मेदार नहीं दे रहे इस पर कोई ध्यान लोग नारकिय जीवन जीने को है मजबूर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close