अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,बदायूँ द्वारा पुलिस लाइन में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शाल,पुष्पाहार से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विदाई दी गई ।
संवाददाता प्रदीप यादव की रिपोर्ट सहसवान बदायूं
आज दिनांकः 31-08-2026 को जनपद बदायूँ से अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये 1- उप निरीक्षक श्री कप्तान सिंह 2- मु0आ0 दुर्योधन सिंह 3- एफएसएसओ पूरनलाल सोलंकी को पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के सभागार कक्ष में डॉ0 ह्रदेश कठेरिया अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद बदायूँ द्वारा उन्हें शॉल, पुष्पहार से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये एवं सेवानिवृत्त अधि0/कर्मचारियों का परिचय पढ़ते हुए पुलिस परिवार की तरफ से इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ व पुलिस के अन्य अधि0/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त अधि0/कर्मचारियों के परिवारिकजन विदाई समारोह में उपस्थित हुय़े