कोतवाली मिलक पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कोतवाली मिलक पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार

Tuesday, September 1, 2026 | September 01, 2026 Last Updated 2026-09-01T13:46:32Z
    Share
कोतवाली मिलक पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार

 संवाददाता अमित कुमार जोशी की रिपोर्ट मिलक रामपुर 

मिलक। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मिलक कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय रामपुर भेज दिया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मिलक के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सर्वेश कुमार पुत्र नत्थूलाल निवासी ग्राम भैसोड़ी, थाना मिलक. लक, जो वाद संख्या 686/2024 एवं मुकदमा अपराध संख्या 132/2024 से संबंधित है। दूसरा धर्मेन्द्र पुत्र चेतराम निवासी ग्राम नरसिंहपुर, थाना मिलक,

संबंधित वाद संख्या 2041/16 एवं मुकदमा अपराध संख्या 631/16 है। तीसरे वारंटी टीटू पुत्र सियाराम निवासी ग्राम कृपिया पाण्डे, थाना मिलक, के खिलाफ वाद संख्या 900/24 एवं मुकदमा अपराध संख्या 311/24 दर्ज है। चौथे अनस पुत्र वहीद निवासी ग्राम रेवड़ी खुर्द,

थाना मिलक, आबकारी अधिनियम से संबंधित वाद संख्या 90/18 एवं मुकदमा अपराध संख्या 713/17 में वाछित था। पुलिस ने बताया कि चारों अभियुक्तों को उनके संबंधित मकानों से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय रामपुर भेजा गया।

<
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close