सहसवान - - बड़ी ईदगाह भवानीपुर खल्ली में अकीकत रखते हुए शानू शौकत के साथ निकाला गया जुलूसे मोहम्मदी
संवाददाता राजेश कुमार गुप्ता ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट बदायूं
आपको बता दें 12- रबी उल अव्वल का जुलूस शानें शौकत के साथ सुबह 8: बजे से शुरू हो गया था क्योंकि यह जुलूस हर साल 12 रबी उल अव्वल को हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश की खुशी में निकाला जाता है जब के 14-50 साल के करीब आप को अरसा हो गया लेकिन आपके चाहने वाले हर साल रबी उल अव्वल की 12 तारीख को जोशु खुरूश के साथ जुलूस निकालते हैं
जुलूस भवानीपुर खल्ली जमा मस्जिद से शुरू होकर बडी ईदगाह मैंन रोड भवानीपुर खेरू से निकलता हुआ चौराहों पर ठहरता हुआ अभनपुर जाता है मरहबा या रसूल अल्लाह नबी की शान में अशआर पढ़ते नारे तकबीर की सदाएं लगाते हुए
जुलूस कुरेशियों वाले रास्ते से निकल कर जामा मस्जिद पर आकर (1) बजे समाप्त हो गया ग्राम वासियों की ओर से जामा मस्जिद भवानीपुर खल्ली बाजार वाली मस्जिद भवानीपुर खैरू दोनों जगह हर साल लंगर का भरपूर इंतजाम रहता है
जुलूस में मौलाना आकिल रजा मौलाना खालिद बदायूनी इमाम कारी सामीर रजा उनके साथ सैकड़ो इमाम हाफजे कुरआन मौजूद रहे आपको बता दें यह जुलूस 5 ग्राम का जुलूस होता है जिसमें हजारों लोग शिरकत लेते हैं
मौलाना आकिल रजा ने कहा मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने 63 साल की जिंदगी में ईश्वर अल्लाह का हर पैगाम उसके बंदों तक पहुंचाया
उनके किरदार को देख कर लोग उन पर ईमान लाते रहे आज दुनिया में उन्हें का चर्चा उन्हीं का बोल वाला है किसी ने कहा है वह ना हो तो कुछ ना हो वह जान है जहांन की जान है तो जहान है
जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन एवं ईदगाह कमेटी मस्जिदों की कमेटी के सदस्यों द्वारा व्यवस्था बनाए रखने का भरपूर सहयोग किया गया बहुत शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस मोहम्मदी 1: बजे भवानीपुर खल्ली में जामा मस्जिद पर समापन हो गया
--------------------------------