सहसवान में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब तमाम पार्टियों के प्रतिनिधियो ने भी लिया जुलूस में भाग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब तमाम पार्टियों के प्रतिनिधियो ने भी लिया जुलूस में भाग

Thursday, August 27, 2026 | August 27, 2026 Last Updated 2026-08-27T13:38:39Z
    Share
सहसवान में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब तमाम पार्टियों के प्रतिनिधियो ने भी लिया जुलूस में भाग

संवाददाता काशिफ अली खान 

बदायूं-सहसवान में हर बार की तरह इस बार भी जुलूसे मोहम्मदी में जन सैलाब देखने को मिला और साथ ही तमाम पार्टियों के प्रतिनिधियों ने भी जुलूसे मोहम्मदी में भाग लिया वही पुलिस प्रशासन ने भी सतर्कता दिखाते हुए सकुशल सम्पन कराया जुलूसे मोहम्मदी। जुलूसे मोहम्मदी की शुरआत मदरसा गुलामाने रसूल कचहरी से हुई और मोहल्ला चौधरी दहलीज मुल्ला टोला काजी पट्टी यकीन नवादा होते हुए शाहबाजपुर में जाकर समाप्त हुआ।
मौलाना अश्पाक रज़ा ने बताया कि जुलूस समय के अनुसार 8 बजे शुरू हुआ और जोहर की नमाज़ से पहले मुकम्मल हो गया। 
आपको बताते चले पेगेम्बर मोहम्मद साहब की आमद को लेकर पूरी दुनिया मे जश्न मनाया जाता है।
हजरत मोहम्मद साहब की जिंदगी हमें सिखाती है कि पड़ोसियों का ख्याल कैसे रखा जाए, गरीबों की मदद कैसे की जाए और हर इंसान के साथ इंसाफ कैसे किया जाए। उनका संदेश साफ था-नफरत को मिटाओ और दिलों को जोड़ो। आज के इस जुलूस के माध्यम से हम यही पैगाम पूरे समाज और देश को दे रहे हैं। ऐसा मदरसे के उलेमाओं ने तकरीर करके सहसवान की जनता को संदेश दिया।
आपको ये भी बताते चले इसकी शुरुआत अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन और क्रांतिकारियों के बलिदान से हुई थी अंग्रेजों से संघर्ष के बाद ही इस जुलूस की बुनियाद पड़ी जो पिछले 112 सालों से बदस्तूर जारी है ऐसा भी दावा किया जाता है कि यह जुलूस एशिया का सबसे बड़ा धार्मिक जुलूस है।
इस दौरान एसडीएम गौरव आर्य क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह एसएचओ नरेश कुमार सिंह व थाने का समस्त स्टाफ जुलूसे मोहम्मदी में मौजूद रहा।
वही सहसवान चैयरमेन बाबर मिया, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली, सपा प्रदेश सचिव शाहिद अली, सपा नेता जमाल उद्दीन, काशिफ अली खान, सपा संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव, पीर फैज अली, अर्शी खान, शाज़ेब खान, नफीस अहमद, अनुज महेश्वरी, फिरोज खान, मुसर्रत खान, हमदान खान, सभासद अजीम, सभासद नम्मू, मुर्तजा अली, फुरकान खान, अकमल खान, कसीम सरवर, जाफर खान सहित शहर के तमाम लोगो ने जुलूसे मोहम्मदी में शिरकत की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close