सुकुर्रा घाट हादसा: दूसरे दिन भी नहीं मिला गंगा में डूबे युवक का शव, मोटर बोट से तलाश में जुटी टीमें

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सुकुर्रा घाट हादसा: दूसरे दिन भी नहीं मिला गंगा में डूबे युवक का शव, मोटर बोट से तलाश में जुटी टीमें

Monday, August 31, 2026 | August 31, 2026 Last Updated 2026-08-31T15:06:16Z
    Share
सुकुर्रा घाट हादसा: दूसरे दिन भी नहीं मिला गंगा में डूबे युवक का शव, मोटर बोट से तलाश में जुटी टीमें

 संवाददाता राजेश कुमार गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं 

*सहसवान (बदायूं)।* सुकुर्रा घाट पर गंगा में डूबे युवक का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका है। सोमवार सुबह से ही रेस्क्यू टीम मोटर बोट की मदद से गंगा में लगातार तलाशी अभियान चला रही है, लेकिन अभी तक युवक बरामद नहीं हो सका है।
बता दें कि रविवार दोपहर थाना क्षेत्र के गांव सलावतपुर निवासी बृजेश गंगा स्नान करने सुकुर्रा घाट पर गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घाट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सूचना पर सहसवान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और स्थानीय गोताखोरों से तलाश शुरू कराई थी। रविवार को देर शाम तक चले अभियान में भी युवक का सुराग नहीं लगा था और परिजनों ने SDRF के देर से पहुंचने पर आक्रोश भी जताया था।

आज दूसरे दिन सोमवार के दिन उप जिला अधिकारी क्षेत्र अधिकारी प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल सिंह सुबह से रेस्क्यू टीम सभी घाट पर पहुंच गई है। मोटर बोट के जरिए गंगा के कई किलोमीटर के दायरे में युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है।

घाट पर दूसरे दिन भी ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close