बीलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर लगा घंटों जाम
संवाददाता राजीव गुप्ता ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट बरेली
कोई पुलिस सुरक्षा कर्मी नहीं था तैनात
फतेहगंज पूर्वी/ थाना क्षेत्र के बीलपुर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 344 राहगीर परेशान रेलवे ओवरब्रिज निर्माण,सड़क पर गड्ढे,मलबा और जलभराव:सर्विस लेन-का रास्ता कुछ दुकानदार और रेड़ी ठेला बालों ने घेर रखा है। जिससे राहगीरों के आवागमन में काफी परेशानी होती है।फतेहगंजपूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जारी है।
इस निर्माण के चलते मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढे बन गए हैं,जो बारिश के पानी से भर जाते हैं।इसके परिणामस्वरूप,क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।यह स्थिति बरसात में आवागमन को अत्यधिक बाधित करती है और बड़े हादसों का जोखिम बढ़ाती है।बारिश के पानी की निकासी के लिए भी कोई उचित ड्रेनेज व्यवस्था नहीं की गई है।
रोड पर इतनी ज्यादा कीचड़ हो गई है की पैदल राहगीरों का निकालना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है।जल निकासी के पर्याप्त विकल्पों के अभाव में ही ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है।हालांकि, यह ओवरब्रिज भविष्य में यातायात जाम और रेलवे क्रॉसिंग की समस्या से राहत प्रदान करेगा,लेकिन वर्तमान में सर्विस लेन की व्यवस्था स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गई है।
दोपहिया और चारपहिया वाहनों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है इसी के साथ-साथ पैदल राहगीरों का भी निकलना मुश्किल हो गया। रक्षाबंधन त्योहार के चलते अधिक भीड भाड़ हो रही है।लेकिन जिम्मेदारो ने रेलवे क्रॉसिंग पर कोई भी कर्मचारी भी तैनात नहीं किया गया जिससे छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।आए दिन रिक्शे,ठेले, मोटरसाइकिलें पलट रहीं हैं
और स्कूली बच्चे घायल हो रहे हैं।स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि ओवरब्रिज निर्माण के साथ-साथ मानक के अनुरूप सर्विस लेन का भी निर्माण किया जाए। साथ ही, पानी की निकासी के लिए व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जनता का कहना है
कि जब ओवरब्रिज का मुख्य उद्देश्य आवागमन को सुगम बनाना है,तो निर्माण के दौरान ही लोगों की राह इतनी मुश्किल और खतरनाक क्यों बनाई गई है।संबंधित विभाग को इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर आमजन की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करनी चाहिए।