उझानी में राष्ट्रीय वैश्य एकता दल ने कराया विशाल भंडारा
उझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार, उझानी के सहयोग से उझानी–छतुईया रोड पर भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने सेवा एवं सहयोग की भावना के साथ बढ़-चढ़कर सहभागिता की। आयोजन ने वैश्य समाज की एकता, संगठन और सेवा भावना का सुंदर संदेश दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक श्री आदित्य गुप्ता, अध्यक्ष श्री झिलमिल गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री मितांशु गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री शिवम गुप्ता एवं सचिव श्री राहुल गुप्ता सहित समस्त वैश्य परिवार का विशेष योगदान रहा।
आयोजकों ने कहा कि समाज की एकता और आपसी सहयोग से ऐसे सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED)
एकता • संगठन • सेवा • सम्मान