नदी से जल भरकर पंचेश्वर नाथ में
किया महादेव का जलाभिषेक।
नगर के मोहल्ला बाजार जनूबी में हर वर्ष की तरह इस बार भी बाल कावड़ियों द्वारा दसवीं बैकुंठ कावंड यात्रा का भव्य आयोजन किया गया इसमें नगर के समस्त बाल गोपाल कवंडिया नगर के पास बहने वाली पवित्र भद्राशिला नदी से जल भरकर 17 किलोमीटर दूर पंचेश्वरनाथ पहुंचे
यहां बता दें कि प्रति वर्ष सावन के आखिरी सोमवार को नगर के बाल कांवरिया बहुत बड़ी मात्रा में नगर से महाकाल कावड़ संघ के नेतृत्व में कावड़ यात्रा का आयोजन करते हैं जिसमें मुख्य रूप से मोहल्ला बाजार जनूबी के सभासद अध्यक्ष संजीव गुप्ता कोषाध्यक्ष हर्षित गुप्ता विशाल सैनी व्यवस्थापक ऋषभ पाठक व्यवस्थापक प्रबंधक शुभम गुप्ता
अभिषेक गुप्ता संचालक कुणाल गुप्ता एवं भोला गुप्ता महंत के रूप में रहते हैं। नगर के बाल कांवरिया सुबह ही अपनी रंग बिरंगी कावंडो को लेकर भद्राशिला नदी पर पहुंचे और स्नान के बाद अपनी कवंरों में भद्राशिला नदी का पवित्र जल भरकर डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए नगर के प्रत्येक शिवालय में जल अर्पित करते हुए हाईवे पर स्थित पांडव काली शिवलिंग पंचेश्वर नाथ पचौमी पहुंचे इस बीच नगर के लोगों ने नन्हे मुन्ने बाल गोपाल कवंडियो पर पुष्पों की वर्षा की चारों तरफ हर हर
महादेव बम बम भोलेनाथ के जयकारे गूंज रही थे बड़ी मात्रा में नगर की मातृ शक्ति भी अपने बच्चों को कमरिया के रूप में देखकर हर्षित हो रही थी और उनका हौसला बढ़ाने के लिए पैदल ही मंदिर तक की दूरी तय कर रही थी छोटे-छोटे कमरिया बम बम भोलेनाथ की जय और एक दूसरे पर गुलाल उड़ाते हुएं सावन माह की आखिरी सोमवार को भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए चल रहे थे वहीं महाकाल कावड़ संघ के गुरु कृष्ण कुमार पाठक एवं राजीव अग्रवाल सभासद राजू ने सभी कांवड़ियों की कावंडो की आरती उतारी और
उन्होंने सभी कवंरियो को कावड़ साधने की विधि और नियम बताएं उमस भरी गर्मी में भोलेनाथ के दीवाने हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रही थे महादेव की कृपा से 2:00 बजे की समय कवंरियों का दल बाबा पंचेश्वर नाथ मंदिर पहुंचा जहां महंत भोला गुप्ता द्वारा आरती करने के उपरांत भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया नगर से इतनी बड़ी मात्रा में बाल कवंडियो
की सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी राजकुमार सिंह अपने समस्त स्टाफ के साथ लगातार हाईवे पर भ्रमण करते रहे और कवंरियो को सुरक्षित रूप से निकालने के लिए पुलिस विभाग बहुत ही अलर्ट रहा कस्बा प्रभारी लक्ष्मी नारायण सिंह एवं आकाश ठाकुर पवन सिंह आदि पुलिसकर्मी कवंरियो की सेवा में लगातार भ्रमण करते रहे।
वहीं नगर के व्यापारी एवं पूर्व सभासद संजय गुप्ता के द्वारा श्रावण माह की आखिरी सोमवार पर बाबा पंचेश्वर नाथ में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें अधिकांश कवंरियो ने जल चढ़ाने के उपरांत प्रसाद ग्रहण किया।