सहसवान में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें समाजवादी पार्टी को लेकर काफी चर्चा हुई बोले— 2027 में बनेगी सपा सरकार’*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें समाजवादी पार्टी को लेकर काफी चर्चा हुई बोले— 2027 में बनेगी सपा सरकार’*

Saturday, September 26, 2026 | September 26, 2026 Last Updated 2026-09-26T10:06:08Z
    Share
*सहसवान में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें समाजवादी पार्टी को लेकर काफी चर्चा हुई बोले— 2027 में बनेगी सपा सरकार’*

*सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान के आवास पर सपा नेताओं का किया भव्य और जोरदार स्वागत।*

संवाददाता काशिफ अली खान

सहसवान (बदायूं) सहसवान 113 विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के दावेदार प्रत्याशी हाजी बिट्टन अली व एडवोकेट गजेंद्र यादव सहसवान क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान के निजी आवास पर पहुंचे। कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक एकत्र हो गए और उनका फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया।

आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित अपार जनसमूह और सम्मानित नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली ने क्षेत्र के लोगों का आभार जताया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "सहसवान की इस सरजमीं के एक-एक नागरिक से हमारा बहुत पुराना, अटूट और पारिवारिक नाता है। यह रिश्ता न तो कभी कमजोर हुआ है और न ही कभी कमजोर होने दिया जाएगा। यह स्नेहात्मक संबंध हमेशा-हमेशा के लिए यूं ही कायम रहेगा।"

*सपा शासन में हुआ ऐतिहासिक विकास*
वरिष्ठ सपा नेता जमाल उद्दीन व प्रदेश सचिव शाहिद खान ने कहा कि बदायूं जनपद में समाजवादी पार्टी के शासनकाल के दौरान जो ऐतिहासिक विकास कार्य, सड़कों का संजाल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम हुए थे, उतना विकास वर्तमान सरकार में कभी नहीं हो सका। उन्होंने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। हम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को यह भरोसा दिलाते हैं कि जनता के आशीर्वाद से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। इस खास मौके पर सभासद शहाबुद्दीन, पूर्व सभासद निहाल उद्दीन, सपा नेता शोएब नकवी आगा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान, सपा नेता अजहर हुसैन, मौलाना सलीम अख्तर, हाफिज अब्दुल माजिद, शहीद खान, शाज़ेब खान, अर्शी खान, असद, सोहिल खान, अकरम, खालिद खान, मुशीर, सुबहान, यासीन, जुबैर अहमद, चमन, वसीम, निराले, काशिफ अली खान सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close