एटा में 267 लाइसेंसधारियों ने स्वेच्छा से छोड़े शस्त्रः स्वैच्छिक समर्पण अभियान से मजबूत हो रहा जनविश्वास, बन रहा भयमुक्त माहौल*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एटा में 267 लाइसेंसधारियों ने स्वेच्छा से छोड़े शस्त्रः स्वैच्छिक समर्पण अभियान से मजबूत हो रहा जनविश्वास, बन रहा भयमुक्त माहौल*

Wednesday, September 30, 2026 | September 30, 2026 Last Updated 2026-09-30T14:13:50Z
    Share
*एटा में 267 लाइसेंसधारियों ने स्वेच्छा से छोड़े शस्त्रः स्वैच्छिक समर्पण अभियान से मजबूत हो रहा जनविश्वास, बन रहा भयमुक्त माहौल*
संवाददाता रवि शर्मा
एटा में सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बनाने के लिए चलाए जा रहे स्वैच्छिक शस्त्र लाइसेंस समर्पण अभियान को लोगों का समर्थन मिल रहा है। अब तक जिले के 267 लाइसेंसधारियों ने अपनी मर्जी से शस्त्र लाइसेंस जमा कर दिए हैं।
जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने मंगलवार 3 बजकर 30 मिनट पर बताया कि इस अभियान का मकसद सिर्फ लाइसेंस जमा कराना नहीं है। इसका उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाना और शांति व जनविश्वास का माहौल मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों को अब शस्त्र की जरूरत नहीं लगती, वे अपनी इच्छा से लाइसेंस जमा कर इस पहल में शामिल हो सकते हैं। प्रशासन ऐसे लोगों को समर्पण प्रक्रिया की जानकारी दे रहा है। डीएम ने एटा के लोगों से अपील की कि वे शांति और सुरक्षा के इस अभियान में हिस्सा लें। प्रशासन और जनता के सहयोग से ही एटा को सुरक्षित और भयमुक्त बनाया जा सकता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close