जरीफनगर पुलिस ने 90 पैकेट अवैध देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा
संवाददाता प्रदीप कुमार की रिपोर्ट जरीफनगर सहसवान
बदायूं। थाना जरीफनगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 90 पैकेट देशी शराब बरामद की।
पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 को देवेन्द्रपाल पुत्र नत्थूलाल निवासी ग्राम ढेल को सारदा इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 200-200 मिलीलीटर के 90 पैकेट देशी शराब बरामद हुए।
मामले में थाना जरीफनगर पर मु0अ0सं0 274/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया