बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल में आयोजित हुई ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता
संवाददाता नेत्रपाल सिंह ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट संभल
सम्भल :
बहजोई: भारत विकास परिषद बहजोई मंगलम शाखा के तत्वावधान में बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के 52 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार जैन ने कहा कि ‘भारत को जानो’
जैसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को देश के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं, महापुरुषों एवं राष्ट्रीय विरासत से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसी गतिविधियों से बच्चों में ज्ञान के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा इस प्रकार के आयोजन किए
जाने की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ ऐसे ज्ञानवर्धक एवं संस्कारपरक कार्यक्रम भी आवश्यक हैं।
उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में सफलता से अधिक महत्वपूर्ण उसमें उत्साहपूर्वक भाग लेना और निरंतर सीखते रहना है।
भारत विकास परिषद के प्रांतीय वित्त सचिव राहुल वार्ष्णेय एडवोकेट ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की विविधता, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को जानना प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम में लव कुमार आर्य, बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार जैन,
निदेशक सम्भव जैन, प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता, उप प्रधानाचार्य गौरव मेधावर्त, मेधावी आर्य, नव्या गुप्ता, शैवाली वार्ष्णेय, रुचि गुप्ता, राधा नेगी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, इतिहास एवं सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने तथा उनमें राष्ट्रबोध की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया गया।