डा संजीव शर्मा एडवोकेट के ब्रज क्षेत्र के महामंत्री बनने से नगर में खुशी की लहर*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डा संजीव शर्मा एडवोकेट के ब्रज क्षेत्र के महामंत्री बनने से नगर में खुशी की लहर*

Friday, September 4, 2026 | September 04, 2026 Last Updated 2026-09-04T12:21:57Z
    Share
*डा संजीव शर्मा एडवोकेट के ब्रज क्षेत्र के महामंत्री बनने से नगर में खुशी की लहर* 

फतेहगंज पूर्वी/
नगर के मोहल्ला साहूकारा के रहने वाले भाजपा के कद्दावर नेता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि के जमीनी कार्यकर्ता एवं जिला में सक्रिय होने के कारण डॉ संजीव शर्मा एडवोकेट को ब्रज क्षेत्र का महामंत्री नियुक्त किया गया है। ब्रज क्षेत्र के महामंत्री नियुक्त होने के बाद देर रात नगर में पहुंचे डॉक्टर संजीव शर्मा एडवोकेट का नगर वासियों ने बहुत ही जोश और उल्लास के साथ स्वागत किया जैसे ही उनकी गाड़ी नेशनल हाईवे से उतरकर नगर के चौराहे पर पहुंचते ही उनके पुराने मित्रों और नगर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ संजीव शर्मा एडवोकेट को फूल मालाओं से लाद दिया और उनके स्वागत में आतिशबाजी करके खुशी जाहिर की । आपको बताते चलें की क्षेत्रीय महामंत्री का निवास फतेहगंज पूर्वी में होने के कारण उनके आवास पर आज सुबह से ही नगर के अलावा समस्त क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और शुभचिंतक उन्हें पहुंच कर बधाइयां दे रहे थे वहीं डॉक्टर संजीव शर्मा एडवोकेट ने सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। डॉ संजीव शर्मा ने कहा कि पार्टी ने जिस उद्देश्य से हमें यह जिम्मेदारी दी है हम सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी के नेतृत्व की आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे उन्होंने कहा की 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से चैयरमेन संजय पाठक डॉ यशपाल सिंह रामू ,भाजपा नेता पंकज अग्रवाल, राजेश गुप्ता ,संजय गुप्ता, जिला कार्यकारी सदस्य पवन राज मिश्रा , प्रधान प्रतिनिधि वीरेश प्रकाश मिश्रा , प्रदीप पंडित, राजू अग्रवाल सभासद , जिला कार्यकारी सदस्य संजीत मिश्रा एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जवाहरलाल समेत सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे ।यहां बता दें कि एडवोकेट डॉक्टर संजीव शर्मा के बड़े भाई सुरेश चंद्र शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं उनका परिवार बहुत समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति समर्पित रहा है। डॉ शर्मा ने सभी को साथ-साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है 
संवाददाता राजीव कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close