श्री गुरु नानक पब्लिक इंटर कॉलेज में किशन जन्माष्टमी का तोहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया
अमित कुमार जोशी की रिपोर्ट रामपुर से
मिलक : नगर के श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, 4थ केएम बिलासपुर रोड, मिलक में गुरुवार को जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। वाटिका सेक्शन के नन्हे बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा यूकेजी की सादिया ने राधा और विराट ने बाल कृष्ण का सुंदर अभिनय किया। यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण की पेंटिंग्स बनाई, जबकि कक्षा 8 से 11 के विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टर और पेंटिंग बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई
विद्यालय के संरक्षक व कोषाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह ने बच्चों को भगवान श्री कृष्ण की जन्म कथा सुनाई और गीता के उपदेश के माध्यम से कर्म का महत्व समझाया। प्रधानाचार्य श्री गुरजीत सिंह ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने कंस के अत्याचारों का अंत करते हुए धर्म के उत्थान के लिए संघर्ष किया और कर्म की प्रधानता का पाठ पढ़ाया। उप प्रबंधक श्री हरदीप सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं इस अवसर पर उपस्थित रहे