सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से ज्यादा की स्मैक के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत सहारनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चिलकाना और SWAT/सर्विलांस/SOG की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 1 किलो 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 5 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। बरामद स्मैक में जीशान के पास से 290 ग्राम, तबस्सुम उर्फ काली के पास से 455 ग्राम और संजीदा के पास से 275 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीशान, तबस्सुम उर्फ काली और संजीदा, निवासी जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने थाना चिलकाना में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के नशे के कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। तीनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
संवाददाता यूपी हेड कौशल पराशरी की रिपोर्ट बदायूं से