संवाददाता अमित कुमार जोशी मिलक रामपुर
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
मिलक (रामपुर)। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट, गाली-गलौज और - जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मिलक पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रौरा खुर्द निवासी युवती ने मीरगंज, बरेली निवासी नितिन चौहान समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर
उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई। तहरीर के आधार पर मिलक थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज
कर मामले की जांच शुरू की गई। शनिवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नितिन चौहान (32) पुत्र स्व. अनिल चौहान, निवासी मीरगंज, बरेली को धनैली पूर्वी पुल के पास से सुबह करीब 9:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल अंकित कुमार और कांस्टेबल रविन्द्र कुमार शामिल रहे।